FeaturedJharkhandKashmir

बाराद्वारी वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का झामुमो नेताओं ने मनाया जन्मदिन

जमशेदपुर। बुधवार की संध्या 5:00 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पुर्वी सिंहभूम के द्वारा बाराद्वारी वृद्धा आश्रम में राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 47
वा जन्मदिन बुजुर्गों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं आंदोलनकारी प्रमोद लाल, शेख बद्रुदीन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता वीर सिंह सुरीन, विनोद डे, राजा सिंह, इम्तियाज, प्रीतम हेंब्रम, रानू मंडल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बुजुर्गों के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button