FeaturedJamshedpurJharkhand

बागबेड़ा मंडल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हाथ में तिरंगा लेकर एक प्रभात फेरी निकाली

भारतीय जनता पार्टी बागबेड़ा मंडल के अध्यक्ष भाई संजय सिंह जी के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज अगस्त क्रांति दिवस के दिन हाथ में तिरंगा लेकर एक प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में बागबेड़ा कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया एवं पूरे कॉलोनी को” भारत माता की जय” जैसे गुंजायमान नारों से गुंजित कर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक मेनका सरदार एवम अतिथि के रुप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार शामिल हुए। साथ ही आम जनमानस से निवेदित किया गया कि आप सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर भारतवर्ष की आन,बान एवम शान तिरंगा झंडा को फहराने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री अंशुल कुमार जी ,मंडल भाजपा के महामंत्री श्री विमलेश उपाध्याय जी, मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष श्री विनोद जयसवाल जी ,युवा मोर्चा के हमारे साथी श्री मुकेश सिंह जी ,श्री नीरज मिश्रा जी , मनोज सिंह, रितेश गुप्ता, गोपाल मांझी,किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप सिंह, पिछड़ी जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश निषाद, त्यागी चाचा बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार गौड़, के डी मुंडा एवं सैकड़ों लोगों ने शामिल हुआ।

Related Articles

Back to top button