FeaturedJamshedpurJharkhand

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का बचे हुए कार्यों का इंस्टमेंट बनते ही ग्लोबल टेंडर कर काम का शुभारंभ होगा : सुरेश प्रसाद


जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर सुरेश प्रसाद ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण करने जन आंदोलनकारी सुबोध झा एवं उनकी पूरी टीम के साथ गिद्धी झोपड़ी फिल्टर प्लांट पहुंचे।सुबोध झा के अगुवाई में आंदोलनकारियों के साथ बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरेश प्रसाद
ने निरिक्षण किया। इंजीनियर सुरेश प्रसाद ने कहां 20 : 23 तक घर घर सरकार ने जो पानी देने का वादा जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा कर रहे आंदोलनकारियों को बुंडू के रास्ते में रोककर सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा की सुबोध झा आप सभी संयम रखें विभाग के अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन, कार्यपालक अभियंता अभय टोपा के साथ मिलकर स्टीमेट का कार्य यथा शीघ्र पूरा करने जा रहे हैं। और अगले महीने ग्लोबल टेंडर कर इस योजना का कार्य को शुभारंभ किया जाएगा।
मौके पर छोट राय मुर्मू, प्रभा हास्दा, ऋतु सिंह, समाजसेवी संजय मिश्रा, कृष्णा चंद पात्रो ने कहा जो लिखित में दिया गया है उस समय तक बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम शुरू नहीं होता है। तो हम लोग जमशेदपुर से दिल्ली की पदयात्रा करेंगे। निरीक्षण में
आंदोलनकारी संपूर्ण घाघीडीह विकास के महामंत्री कृष्णा चंद पात्रो , बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, पंचायत समिति की सदस्य प्रभा हास्दा समाजसेवी संजय मिश्रा, बागबेड़ा के उप मुखिया संतोष ठाकुर बागबेड़ा महानगर विकास समिति युवा मोर्चा के अध्यक्ष रुपेश शर्मा, विभिन्न क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधि वार्ड सदस्य संतोष गुप्ता, रेनू शर्मा, सोना देवी, सीमा पांडे सोनी कुमारी ,विश्वजीत पात्रो, श्वेता कुमारी, राम केश्वर ओझा, जितेंद्र यादव विभाग के प्रमुख अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन कार्यपालक अभियंता अभय टोपे विभाग के एसडीओ अनुज कुमार सिन्हा कनिया अभियंता भागीरथ कुमार एवं समिति के सदस्यगण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button