FeaturedJamshedpur

बागबेड़ा की क्षतिग्रस्त नालियों का झरना मिश्रा और सुनील गुप्ता ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के स्थानीय लोगों के आग्रह पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता संयुक्त रुप से नाली से मुख्य सड़क पर पानी बहने का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों के साथ निरीक्षण के दौरान पाया कि बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित हिलटॉप स्कूल से लेकर पोस्तो नगर के समीप नाली पूरी तरीका से जाम हो गई है। जिसके कारण नाली का पानी मुख्य सड़क पर बह रही है। जिससे कि स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने पंसस एवं उपमुखिया को बताया कि इसकी शिकायत लिखित रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी को कर दी गई है मगर आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।पिछले महीनों वीडियो और सीओ निरीक्षण के दौरान वस्तु स्थिति से अवगत भी हो चुके हैं। मगर अब तक नाली पूर्ण रूप से नहीं बनाई गई है जो कि बहुत ही अति आवश्यक है।
पंसस झरना मिश्रा एवं उप मुखिया सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर पंचायत समिति सदस्य के फंड से अधूरी नाली को पूर्ण करवाने का प्रयास जाएगा ताकि नाली का पानी मुख्य सड़क पर ना बहे और स्थाई रूप से समस्या का समाधान हो सके। इस संबंध में उप मुखिया सुनील गुप्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार से वार्ता कर वस्तु स्थिति से अवगत करवाएं। वस्तुस्थिति से अवगत होने के पश्चात वीडियो प्रवीण कुमार ने कहा कि जेई विजय भूषण को भेजकर इसके जांच करवाएंगे और प्राक्कलन राशि बनाकर नाली की समस्या का स्थाई निदान की जाएगी। उन्हें नाली में कचरा फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है।
स्थानीय लोगों में मुख्य रूप से पवन श्रीवास्तव, मनीष यादव, रोशन शर्मा, दीपक पात्रों, सुमित श्रीवास्तव, छोटू सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button