FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रांतीय सभा में स्टील सिटी सुरभि शाखा को मिला 13 पुरस्कार

मनीषा बनी प्रान्त की सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष व कविता श्रेष्ठ सचिव
जमशेदपुर। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 20 वी प्रांतीय सभा में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा को झारखंड प्रान्त में सर्वाश्रेष्ठ महिला शाखा समेत 13 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मनीषा संघी को स्टील सिटी सुरभि शाखा का सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, कविता अग्रवाल को श्रेष्ठ शाखा सचिव एवं कोषाध्यक्ष मुस्कान अग्रवावाल को एकलव्य सम्मान मिला। इसी प्रकार उत्कृष्ट जनसेवा प्रकल्प अन्नपूर्णा रसोई, सर्वश्रेष्ठ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, श्रेष्ट अंगदान-देहदान कार्यक्रम, सर्वश्रेष्ठ समाज सुधार कार्यकम, श्रेष्ठ रक्तदान कार्यकम, प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन, मंडलीय सभा का आयोजन, फरवरी 2022 में 28 दिन 28 कार्यकम का आयोजन करने हेतु तथा फोटो प्रदर्शनी हेतु द्वितिय पुरस्कार से स्टील सिटी सुरभि शाखा को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष मनीषा संघी एवं सचिव कविता अग्रवाल ने इस अद्भुत सफलता का पूरा श्रेय स्टील सिटी सुरभि शाखा के सभी सदस्यों, समाज बंधुओ, दानदाताओ एवं उन सभी को दिया जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग पुरे सत्र में वर्ष भर मिला। मायुमं “सृजन” झरिया शाखा के आतिथ्य में झरिया, धनबाद में प्रांतीय अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन हुई सभा में पुरे प्रान्त से करीब 150 युवा साथियों ने भाग लिया, जिसमें जमशेदपुर से प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता भी शामिल थे। इस दौरान सभा में संगठन को सक्रिय व सशक्त बनाने और सामाजिक दायित्व के बाद राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होने समेत मंच के सौजन्य से चल रहे जनहित कार्यों के प्रगति की समीक्षा तथा अन्य कई विषयो पर चर्चा किया गया। इस सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चमरिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, निर्वातमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मोदी, प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता समेत विभिन्न राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं झारखण्ड प्रान्त के 35 शाखाओ के युवा साथियों ने भाग लिया। मालूम हो कि पुरे प्रान्त में 75 शाखाये है जिसमे 18 महिला शाखा है। इन शाखाओ में सुरभि शाखा को 13 पुरस्कार मिला। इस प्रकार पुरे प्रान्त में सुरभि शाखा को सर्वाधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button