FeaturedJamshedpurJharkhandSports

पूर्वी सिंहभूम के 20 ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में हुए उत्तीर्ण


जमशेदपुर : दिनांक 22 मई से 24 मई 2022 , रांची के एस.बी पब्लिक स्कूल धुर्वा में यह तीन दिवसीय नेशनल रेफरी सेमिनार का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया व झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें पूरे देश से 194 खिलाड़ीयों ने भाग लिया और 84 रेफरी को सफल घोषित किया गया।
वहीं पूर्वी के 20 ताइक्वांडो खिलाड़ी सफल हुए जिसके नाम इस प्रकार हैं:-

गुड़िया कुमारी ,रूपा चंपिया, प्रियंका कुमारी ठाकुर, अनुराधा दास, सपना पाल,आरती कुमारी माही शर्मा, दिया कुमारी, आरती सिंह, अचि्ता मोहंती,किरण पथ पिंगवा, महेंद्र मुर्मू, परशुराम, विश्वजीत गुप्ता, हेमंत रजक, सागर साहू, सुबोजित गोरई, पियुष गोराई, समर आर्यन, लाफन कुमार।
आज सफल हुए पूर्वी सिंहभूम के सभी खिलाड़ियों को जमशेदपुर पूर्वी के लोकप्रिय विधायक श्री सरयू राय ने टी.एफ.आई द्वारा प्रदत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में किसी भी तरह के कठिनाई आने पर मदद करने का आश्वासन दिया।
उक्त अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के सीनियर उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, जिला के अध्यक्ष मनोहर सिंह, कार्यालय सचिव राकेश कुमार राणा, सोमनाथ बनर्जी तथा अटल बिहारी महंती उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button