FeaturedJamshedpurJharkhand

पटमदा और बोड़ाम में विश्व आदिवासी दिवस पर जुलूस में शामिल हुए सालखान मुर्मू

जमशेदपुर: पटमदा और बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड नेताओं/ कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस में शामिल होने का अवसर मिला। साथ में पत्नी सुमित्रा मुर्मू भी थीं। पटमदा में शहीद तिलका मुर्मू के मूर्ति में माला अर्पण के बाद बाजार में नारेबाजी करते हुए रैली निकाला गया।
ततपश्चात बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में पूरे बाजार का दौरा किया गया। यहाँ डॉ आंबेडकर के मूर्ति में माल्यार्पण किया गया। दोनों प्रखंडों में जुलूस के अंत में एकता प्रार्थना किया गया। मान्य राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र कल बी डी ओ के मार्फत सौपा जायगा। जिसमें 5 मांगें हैं – गांव -समाज में सुधार, सरना धर्म कोड की मान्यता, संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाना, असम के आदिवासी को st का दर्जा देना, झारखंड को लुटने- मिटने से बचना।
प्रखंड अध्यक्ष बोड़ाम सुरेश चंद्र हांसदा, पोटोमदा प्रखंड अध्यक्ष उदय मुर्मू के अलावे सुनील मुर्मू, रवि मार्डी और करीब 500 कार्यकर्ता जुलूस में शामिल थे। जिसमे आधे महिलाएं थीं। सेंगेल द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को संकल्प दिवस के रूप में सफलतापूर्वक मनाया गया। परन्तु दुर्भाग्य अनेक संगठन बिना कोई एजेंडा के दिवस को केवल मौज मस्ती के लिए मनाया।

Related Articles

Back to top button