FeaturedJamshedpurNational

पटना में 25 अगस्त को राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा भूषण सम्मान और सुपर हीरो अवार्ड से सम्मानित होंगे शहर के डॉक्टर संजय गिरी

फिल्म जगत के हीरो सुनील सेठी के हाथों सम्मानित होंगे देश के टॉप 20 डॉक्टर

रघुवंशमणि सिंह
जमशेदपुर। पटना के लेवन ट्री प्रीमियम फाइव स्टार होटल में बुधवार की सुबह। 11 बजे ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस के बैनर तले देश के 20 वैसे डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कोरोना काल में मरीजों को बचाने के लिए बेहतर से बेहतर सेवा किया है। इसके साथ ही अपने स्तर से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों का इलाज किया है। देश के टॉप वैसे डॉक्टरों में जमशेदपुर के डॉक्टर संजय गिरी भी शामिल है, जिन्हे फिल्म जगत के चर्चित हीरो सुनील सेठी के हाथ हो राष्ट्रीय शिक्षा भूषण सम्मान और सुपर हीरो अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ संजय गिरी की उपलब्धियां और सेवा का विवरण


जमशेदपुर के गोलमुरी टूइलाडूंगरी निवासी स्वर्गीय बलराम विभा गिरी और श्रीमती चांदो गिरी के सबसे छोटे पुत्र संजय गिरी ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2014/15 में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों की सेवा की। इसके बाद वो जमशेदपुर आ गए। यहां पर अपने चाचा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव समाजसेवी राजू गिरी के दिशा निर्देश पर जुगसलाई में केयर एंड क्योर डैग्नोसिस्ट सेंटर की स्थापना कर मरीजो का इलाज करना शुरु किए। पिछले 5 वर्षों से डॉ संजय गिरी ने अपनी सामाजिक संस्था संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के बैनर तले कोल्हान प्रमंडल के ग्रामीण इलाकों में अब तक 127 निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर चुके हैं। इसमें लगभग 1000 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन अपने स्तर से निःशुल्क करा चुके है। इसके साथ ही चिकित्सा शिविर में निःशुल्क जांच के साथ साथ दवा भी मुक्त में देते रहे हैं। चिकित्सा सेवा के साथ साथ डॉक्टर संजय गिरी में समाज सेवा और देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। डॉक्टर संजय गिरी बहरागोडा एन एच 33 पर शहीद गणेश हांसदा का प्रतिमा बनवा रहे हैं जिसका उद्घाटन जल्द ही झारखंड के राज्यपाल के कर कमलों द्वारा सुनिश्चित होना तय किया गया है। डॉ संजय गिरी की उपलब्धियों में परिवार वालों के साथ साथ सबसे महत्वपूर्ण योगदान उनकी अपनी धर्म पत्नी डॉ दीपा गिरी का है जो हर कदम में उन्हें अपना सुझाव के साथ सहयोग करते रहती हे। दोनो डॉक्टर्स पति पत्नी एक दूसरे के प्रति समर्पित रहते हैं। डॉ दीपा गिरी डेंटल डॉक्टर है जिनका अपना क्लीनिक जुगसलाई में है।

Related Articles

Back to top button