FeaturedJamshedpur

पंजाब में प्रधानमंत्री का यात्रा रद्द होना देश के इतिहास में काला अध्याय है : अभय सिंह

जमशेदपुर। भाजपा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के प्रभारी अभय सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पंजाब में प्रधानमंत्री की यात्रा को रद्द कर वापस दिल्ली में लौटना यह भारत के इतिहास में काला अध्याय है। प्रधानमंत्री किसी पार्टी का होता नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्व और पद है जो सभी दल के राजनीतिक या सामाजिक क्या परिवारिक व्यक्तियों के लिए भी होता है। लेकिन जिस प्रकार पंजाब की चन्नी सरकार के रवैया के कारण प्रधानमंत्री को 15 से 20 मिनट सड़क मार्ग में रुकना पड़ा एवं पुरे प्लानिंग के तहत वैसे किसान जिसे किसानों से मतलब नहीं वह सड़क जाम करके बैठ गये।

यह भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा को पूरे विश्व ने देखा

कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांत हमेशा इसी प्रकार रहती है और बदले की भावना से काम करती है। भारतीय जनता पार्टी के चार चार सरकारों को 1992 में यही कांग्रेस पार्टी की सत्तासीन सरकार ने वर्खास्त किया था आज भी वह क्रम जारी है। भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है और चेतावनी भी देती है कि कांग्रेस अपने हठधर्मिता संविधान की धज्जी न उड़ाये।

कांग्रेस के नेता सावधान हो जाएं अब भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र की पार्टी बन चुकी है जो व्यक्ति भी आज राष्ट्र की बात करता है वह भारतीय जनता पार्टी में जुड़ना चाहता है।

विगत दिनों भी किसान आंदोलन को कांग्रेस के लोगों ने जिस प्रकार हैंडल किया उक्त हैंडल में पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया जिससे प्रतीत होता है कि देश की राष्ट्रीयता को आग में झोंकने की तैयारी में कांग्रेस के कुछ नेता लगे रहते हैं जिसका उद्देश्य कभी भी पूरा नही होगा।

पूरा हिंदुस्तान इस बात के लिए जानता है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है करती है लेकिन कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर आज स्वयं कटघरे में खड़ी है आज इसे सारे लोग के संज्ञान में है। इस कुठाराघात का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker