FeaturedJamshedpurJharkhand

नलिनी सिन्हा इंटक जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष मनोनीत


जमशेदपुर महानगर इंटक कैंप कार्यालय मे एक बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमे महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह‘राजू’ के द्वारा नलिनी सिन्हा को जमशेदपुर महानगर का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। राजेश सिंह‘राजू’ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा नलिनी जी का राजनीति पृष्टभूमि छात्र राजनीति से रहा है, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव रही आज इंटक मे इनके आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी मुझे विश्वास है इनकी राजनीति अनुभव से असंगठित मजदूर,महिला मजदूरों को काफी लाभ प्राप्त होगा। बैठक मे मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सोनी सिंह, अरुण त्रिपाठी,bमहासचिव चंदा सिंह, रंजीत सिंह, रौशन सिंह, रजनीकांत मिश्रा, मिलन सरकार, रवि तिर्की, सचिव वीना सिंह, मोहम्मद नसीम, कोषाध्यक्ष कृष्णा राजू, सह कोषाध्यक्ष मनीष सिन्हा, सुभम सिंह सेंगर, अक्षत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button