FeaturedUttar pradesh

नयी रणनीति तहत भाजपा युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

नेहा तिवारी
प्रयागराज;भाजपा युवा मोर्चा मंडल शंकरगढ़ यमुनापार प्रयागराज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परिचय बैठक कार्यक्रम का आयोजन पंचबंधु पब्लिक स्कूल में किया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा यामुनापार प्रयागराज जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय व युवा मोर्चा के पदाधिकारीओ कार्यकर्ताओं की सूची जारी किए जिसमे 13 पदाधिकारी और 7 सदस्य व मंडल अध्यक्ष सहित 21 की कार्यकारिणी की गई। कार्यक्रम में जिला से चल कर आए भाजपा जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री महेन्द्र सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, संवाददाता शनि कुमार यादव आदि शामिल थे। जहाँ पर जिला पदाधिकारीयो और सभी सम्मानित मंडल पदाधिकारीयो को माला एंव अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं का एक दूसरे से परिचय कराया गया। मंडल टीम के पदाधिकारीयो ने भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय का आभार जताते हुए दायित्व का निर्वहन का भरोसा दिया।

Related Articles

Back to top button