EducationFeaturedJamshedpur

नए बदलाव के रूप में मनाया जाता है ईस्टर


जमशेदपुर : परसुडीह (लोको कॉलोनी ) ईसाई धर्म के अनुयायियों ने ईस्टर संडे पर प्रभु यीशु को याद किया टाटानगर रेलवे लोको कॉलोनी पेंटेकोस्टल चर्च परिसर में बाइबल पाठ का आयोजन किया गया। मसीही समुदाय के लोग ईस्टर संडे की खुशी का दिन मानते हैं। पास्टर के चंद्रमोहन राजू राव ने बताया ईस्टर पर्व को नए बदलाव के रूप में मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार यीशु मसीह ने उन सभी लोगों को माफ कर दिया था, जिन्होंने उन्हें कष्ट दिया इसलिए इस पर को शत्रुता बुलाकर क्षमा करने का संदेश भी देता है। यीशु मसीह के मृतकों में से जी उठने का संदेश 5 जगहों पर लिखा हुआ है और चारों सुसमाचार में इसकी व्याख्या है।

मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकारी मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश ने पास्टर राजू सहित चर्च परिसर आए हुए सभी विश्वासीयों को ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं ईस्टर पर्व के बेहतर आयोजन के लिए विनय बाग , सुमी बाग , के वी मैरी, बिट्टू करवा , सोनी, सरस्वती करवा , कर्मा भाई एवं शुभंकर मॉल इत्यादि के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button