FeaturedJamshedpur

धनतेरस के पावन दिन में आदर्श नगर मानगो के रहने वाले यश कुमार श्रेष्ठ का जन्मदिन मनाने भाजपा नेता विकास सिंह राम छबील श्रेष्ठा के घर पहुंचे।

जमशेदपुर। यश को धनतेरस जन्मदिन के अवसर पर तोहफे में दिया व्हीलचेयर । 10 वर्षीय यस मां-बाप का इकलौता बेटा है यस के पिता छबीलाल श्रेष्ठ दैनिक जागरण अखबार में ड्राइवर का काम करते हैं यस ना चल सकता है और ना ही बोल सकता है। निजी कार चालक होने के कारण छविलाल श्रेष्ठ बा मुश्किल से अपना जीवन यापन करते हैं । भाजपा नेता विकास सिंह को यस के परिजनों ने बताया कि यश का ईलाज पूरे भारतवर्ष के बड़े अस्पतालों में करवाया 10 वर्षो से इलाज कराते कराते सारी जायदाद बिक गई । यस अपने माता पिता के साथ किराए के मकान में रहता है उसके परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क कर बच्चों के लिए एक व्हीलचेयर मांगा था कहा था कि यश अब बड़ा हो गया है गोद में उसे घुमाना अब संभव नहीं होता। यस नीचे खेलते बच्चों को देखकर नीचे जाने की जिद करता है माली हालत खराब रह पाने के कारण छबील श्रेष्ठ व्हीलचेयर खरीदने असमर्थता जताई थी । यश का जन्मदिन के साथ-साथ धनतेरस पर्व के पुनीत दिन में भाजपा नेता विकास सिंह यश के आवास जाकर उन्हें व्हीलचेयर दिया व्हीलचेयर देखते ही यस के माता-पिता भावुक होकर रोने लगे । और कहां की कई दिनों से व्हीलचेयर में अपने बच्चों को घुमाने की इच्छा थी क्योंकि बच्चा तो अपनी पैर में नहीं घूम सकता हैं। भाजपा नेता विकास सिंह ने परिजनों को चुप कराया और कहा कि हमेशा आपके मदद के लिए खड़े रहेंगे। विकास सिंह ने बताया कुछ दिन पूर्व बिजली के खंभे के लिए भिक्षाटन का कार्यक्रम किया था उसमें लगभग ₹2500 मिले थे विकास सिंह शेष राशि अपने साथियों से सहयोग लेकर आज यश को धनतेरस के दिन उसके जन्मदिन के तोहफे रूप में एक व्हीलचेयर दिया। और स्वयं व्हीलचेयर में यश को बैठा कर मोहल्ले में घुमाया। आज मुख्य रूप से यस के घर विकास सिंह ,अमरिंदर पासवान, प्रोफेसर यू.पी सिंह, अश्वनी सिंह टीनू, राम कुशवाहा, मनोज ओझा, जीतू गुप्ता, अजय लोहार,राकेश चौबे, महेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से जन्म दिन की बधाई देने गए थे

Related Articles

Back to top button