FeaturedJamshedpurJharkhand

दुर्घटनाओं को देखते हुए रोटी बैंक ने यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय

जमशेदपुर. शहर मे बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट ने यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन ने भुइयांडीह मे आयोजित एक बैठक को सम्बोधित करते हुए दिया है। उन्होने बताया आये दिन शहर मे सड़क दुर्घटना की घटना लगातार बढ़ती जा रहीं है, आज ही गोलमुरी मे हुए एक युवती की सड़क दुर्घटना मे हुई दर्दनाक मौत ने शहर वासियों को झकझोर दिया है। उन्होने कहा की आगामी 17 मई से लगातार यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होने बताया की हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने सहित सामान्य गति से गाड़ी चालाने को लेकर लोगो से अपील की जाएगी। आज के बैठक मे मनोज मिश्रा के साथ रेणु सिंह, सलावत महतो, किशोर वर्मा, ऋषि गुप्ता, मंजू शर्मा, सरोज देवी, वंदना मोदक, सीमा देवी, अनु देवी, रिंकी नाग, गीता देवी, सुमित्रा, सावित्री देवी सहित काफ़ी मात्रा मे सदस्य गण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button