FeaturedJamshedpur

दीपावली एवं छठ महापर्व के पूर्व सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन को हटाए जाने का निर्णय का जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति ने किया स्वागत

जमशेदपुर। पूरे देश और विदेश में धूमधाम से मनाए जाने वाले दीपावली पर्व के पूर्व सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन एवं रात्रि दुकान खोलने के पाबंदियों को हटाने का जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के सचिव अरुण सिंह एवं पूरी समिति की ओर से सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।

वीकेंड लॉकडाउन के वजह से धनतेरस एवं दीपावली में बाजार के व्यापारियों को बड़ी परेशानी एवं नुकसान का सामना करना पड़ता परंतु इस निर्णय ने बाजार में एक खुशी का माहौल बन उठा है। लोक आस्था का त्यौहार छठ महापर्व मे घाटों में पूजा करने की अनुमति भक्तों के लिए काफी बड़ी खुशी भरा निर्णय है।सरकार की सूज भुज और जनता की आस्था को ध्यान में रखते हुए लिए इस निर्णय के लिए सरकार का आभार।

इस निर्णय से प्रसन्न जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के पश्चिम विधानसभा के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं इस महत्वपूर्ण निर्णय में अहम भूमिका निभा रहे श्री बन्ना गुप्ता जी का जमशेदपुर आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई देगी।

Related Articles

Back to top button