FeaturedJamshedpur

दीपक सहाय ने निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों के प्रोफाइलिंग के मूल्यांकन/सर्वे कार्यो का लिया जायजा

जमशेदपुर। कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के द्वारा स्वयं सहायता समूह सप्ताह हेतु आयोजित सर्वे कार्यों का निरीक्षण उलीडीह बस्ती जाकर किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार रांची के निर्देशानुसार दिनांक 26.7.21 से 1.8.21 तक मानगो नगर निगम अंतर्गत SHG सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
इस क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया मानगो नगर निगम अंतर्गत निर्मित 364 स्वयं सहायता समूह के बैठक स्थान में जाकर उन सभी समूह के सदस्यों से स्व सहायता समूह प्रोफाइलिंग का आवेदन भराया जा रहा है जिसमें इन सभी स्वयं सहायता समूह पंचसूत्र का पालन करती है या नहीं करती हैं, इनका समूह सक्रिय है या निष्क्रिय हो चुका है ,इनका समूह को चक्रीय राशि प्राप्त हुआ है या नहीं हुआ है, इन समूहों का बैठक निरंतर होता है या नहीं होता है इस तरह की तमाम जानकारी का सर्वे करते हुए प्रोफाइलिंग किए जा रहे हैं। साथ ही निर्मित गठित स्वयं सहायता समूह में कितने सदस्य बीपीएल है एवं इनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है इससे संबंधित जानकारी प्राप्त की जा रही है।
तथा स्वयं सहायता समूह को SHGs को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए क्रेडिट लिंकेज हेतु आवेदन फॉर्म भी बनाए जा रहे हैं ताकि शहरी गरीब महिलाओं को बैंकों से लोन दिलाते हुए आजीविका के साधनों से जोड़ा जा सके।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के प्रोफाइलिंग कार्यों का सर्वे एवं मूल्यांकन कार्यों को गंभीरतापूर्वक करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सीएमएम, सीओ, सीआरपी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button