FeaturedJamshedpurJharkhand

तैयारी पूरी रविवार को विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में किया जायेगा झंडोत्तोलन

रौशन कु पांडेय जमशेदपुर. साकची समाहरणालय परिसर समेत आसपास की क्षेत्रों में 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कोविड काल के बावजूद भी लोगों में उत्साह है। रविवार को विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया जायेगा। समाहरणालय परिसर में मुख्य समारोह आयोजित की जायेगी। यहां उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी जायेगी। इसके साथ ही एसपी कार्यालय, विभिन्न थाना परिसर, निबंधन कार्यालय, मानगो गांधी मैदान, प्रखंड सह अंचल कार्यालय करनडीह समेत अन्य सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न कॉलेज में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाने वाला भारत का राष्ट्रीय त्योहार है और हम इसे बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाते हैं। इस वर्ष हम अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस दिन हम उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान करते हैं जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 15 अगस्त वर्ष 1947 को भारत के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। इसी दिन देश के आजाद होने पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर झंडा फहराया था। तभी से प्रत्येक वर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल लिखे पर झंडा फहराते है, राष्ट्रगान गाते है और सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को 21 तोपों से श्रद्धांजलि दी जाती है। देश के प्रधानमंत्री हर साल देशवासियों को अपने भाषण के द्वारा संबोधित करते है और सेना द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी भारतवासियों के मन में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ पूर्ण जोश रहता है।

Related Articles

Back to top button