FeaturedJamshedpur

तिलक पुस्तकालय में पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में पूर्व मंत्री बिहार सरकार, पूर्व सांसद राज्यसभा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू का जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत जिला कांग्रेस कमिटी एवं कांग्रेसजनों के द्वारा पुनः कांग्रेस में शामिल होने पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ने किया।
जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने भावविभोर होकर कांग्रेस पदाधिकारी एवं नेताओ के प्रति आभार प्रकट किया तथा कहा कि मेरे प्रयास से सभी कांग्रेसजनों को सम्मान दिलाने का कार्य किया जाएगा। सम्पूर्ण झारखण्ड में कांग्रेस मजबूत हो इसके लिए दिन रात काम करूगा। श्रीमति सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, अविनाश पाण्डेय प्रदेश प्रभारी सहित नेताओ के प्रति आभार जताया।
स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने भी डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू को इमामा और टोपी पहनाकर स्वागत किया।वरीय नेता रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन, अवधेश सिंह प्रदेश प्रतिनिधि, शैलेश पाण्डेय प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस, देविका सिंह उपाध्यक्ष प्रदेश महिला, ब्रजेन्द्र तिवारी, परविंदर सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयुआई, प्रिंस सिंह वरीय उपाध्यक्ष,डाॅ परितोष सिंह पूर्व प्रदेश महामंत्री युवा, सुबोध सिंह सरदार, रूहुल जमील अहमद, संजय यादव, सत्यम सिंह महामंत्री युवा मो नौशाद, नीरज सिंह अध्यक्ष युवा कांग्रेस, ऊषा यादव अध्यक्ष महिला, अजय मंडल, अभिजीत सिंह अध्यक्ष जुगसलाई बिष्टूपुर, राहुल गोस्वामी अध्यक्ष साकची, आशीष ठाकुर, भरत सिंह, पवन तिवारी, सुल्तान अहमद, राजेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, रमन खान, सुभद्रा कर्मकार, मो सालिब, नवीन मिश्रा, बलदेव सिंह, अजय महतो, शिबु सिंह, चिन्ना राव, शिखा चौधरी, कौशल प्रधान, अरूण बारी, प्रभजोत सिंह, संध्या दास, उपेन्द्र नाथ वर्मा, सुरज मुण्डा, हीरालाल दास, रोहन सिंह, जकरिया सालिब, विपिन बिहारी, सलमान पैठान, चन्द्रमौली मिश्रा,
स्वागत समारोह के दौरान मंजू नंदी, अमन सिंह, राकेश कुमार गुप्ता ने सदस्या ग्रहण किया तथा जिला प्रवक्ता सह सोशल मीडिया वाररूम प्रभारी अजय कुमार मिश्रा एवं प्रभात रंजन श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष का सलाहकार नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button