FeaturedJamshedpurJharkhand

तिलक पुस्तकालय में पंचायत चुनाव जीतने वालों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर: एआईसीसी के महामंत्री के सी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आह्वान पर अगामी 9 अगस्त से पूर्वी सिंहभूम जिला में *75 कि.मी. रोजगार दो पदयात्रा सह झारखंड जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने की। तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक रमा खलखो, जिला कोऑर्डिनेटर ज्योति सिंह मथारू शामिल हुए।
सुबह 11:30 बजे से पंचायत चुनाव में विजयी हुए एवं चुनाव लड़े कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस विचार धारा के सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सम्मान समारोह सह कार्यशाला का संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ने किया।
जिसमें वार्ड सदस्य श्यामली सहिस बनकुचिया पंचायत, पश्चिम किताडीह पंचायत से लखन सिंह वार्ड 1, सविता कच्छप वार्ड 16, सिनी बानसिंह वार्ड 17, बागबेड़ा काॅलोनी पंचायत के वार्ड 04 शैल देवी, घाटशिला पंचायत वार्ड से शंकर बेरा, अरविंद कुमार उ पूर्व गदडा पंचायत, लक्ष्मण सबर बाघुडिया,
पंचायत समिति सदस्य में रवि कुर्ली पूर्व करनडीह पंचायत, संगीता देवी द छोटागोविन्दपुर पंचायत, छवि दास पोटका पंचायत, सुनील गुप्ता, सुशीला सबर बाघुडिया पंचायत, राजु पात्रो पूर्व किताडीह, कन्हैयालाल शर्मा मऊभण्डार पंचायत, सपन सिंह सरदार माटकु पंचायत, विनय सिंह बागबेड़ा पंचायत, पुनम देवी उ सुसनीगढिया पंचायत, सुल्तान अहमद कालीमाटी पंचायत,
मुखिया पद पर हीरामनी बास्के, चैती देवी उ सुसनीगढिया पंचायत, जिला परिषद में चुनाव जीत दर्ज करने वाले डाॅ परितोष सिंह, शिवनाथ माण्डी ऊर्फ बापी को बधाई देते हुए सम्मानित की गई। तथा चुनाव लड़ने वाले सदस्य में देबुलाल सहिस, बिजय यादव, मनोज उपाध्याय, अपर्णा गुहा, बिजय लक्ष्मी कुमारी, संगीता देवी, तास चटर्जी, काल्टू चक्रवर्ती ने चुनाव को लडा जिनके जज्बा को सराहा गया तथा सम्मानित किया गया।
द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रखा खलखो ने कहा कि राष्ट्रव्यापी स्तर पर सम्पूर्ण भारत के सभी जिलों में अगामी 9 अगस्त से 14 अगस्त तक 75 कि मी पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन रोजगार दो यात्रा सह झारखण्ड जोड़ो यात्रा के रूप में जिला में आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी कांग्रेसजनों को छ: दिनो तक हिस्सा लेना है। जो भी कांग्रेस सदस्य 75 किलोमीटर यात्रा में शामिल होना चाहते है ,वैसे सभी कांग्रेसजन अपना नाम जिला कांग्रेस कार्यालय में दर्ज करा लें।
मौके पर ज्योति सिंह मथारू, बलदेव सिंह वरिष्ठ नेता, बी सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, रामदरस चौधरी, सतीश तिर्की, के के शुक्ला, मौलाना अंसार खान, सुबोध सिंह सरदार, ऊषा यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker