FeaturedJamshedpurJharkhandNational

ठंड में दिलीप सिंह ने बांटे जरूरतमंदों को कंबल

मानगो में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह का मना जन्मदिन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह का जन्मदिन मानगो में धूम धाम के साथ मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में भगवा अंग वस्त्र ओढ़कर एवम भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई का वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता है। उनका प्रयास रहता ही की हर जरूरतमंद और गरीबो के वो काम आ सके। अपने जन्मदिन पर दिलीप सिंह ने डिमना रोड शंकोसाई में १०० जरूरत मंद लोगो के बीच कंबल वितरित किया ।
इस अवसर पर मानगो भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, अर्जुन शर्मा,सुशील पांडेय, रविंद्र सिंह, रवि गोराई, विजय तिवारी, प्रताप साहु संतोष उपाध्याय समेत पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker