FeaturedJamshedpurJharkhand

टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह को पत्नी शोक


जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ इंटक नेता आरबीबी सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती आशा देवी (74)का गुरुवार की सुबह 7बजे टाटा मेन हॉस्पिटल में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वो अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत्रियां और भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
शुक्रवार को सुबह दस बजे उनके एम रोड, बिस्टुपुर स्थित आवास से शवयात्रा निकाली जाएगी और पार्वती घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
उनकी मृत्यु की सुचना पाकर उनके आवास पर इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिपुटी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, पदाधिकारी हरिशंकर सिंह, संजीव तिवारी, संजय सिंह, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभु सिंह व रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

Related Articles

Back to top button