FeaturedJharkhand

झारखंड में इमरान प्रतापगढ़ी के आगमन को लेकर रांची में बैठक, तैयारियों पर चर्चा

झारखंड के धरती पर इमरान प्रतापगढ़ी का होगा ऐतिहासिक स्वागत : अंसार खान

रांची। गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के झारखंड आगमन पर उनके वी एवं प्रोग्राम की रणनीति बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तमाम पदाधिकारियों की एक मीटिंग झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मीटिंग रखी गई। जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तमाम पदाधिकारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आलोक दुबे मौजूद रहे। मीटिंग में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से झारखंड प्रदेश कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के विभाग के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता फैजल खान, साथ ही साथ प्रदेश महासचिव कोल्हान के चेयरमैन मोहम्मद गुलरेज अंसारी और प्रदेश सचिव मौलाना अंसार खान वी ने अपने अपने विचारों को रखा। फैजल खान ने कहा इमरान प्रतापगढ़ी के झारखंड आगमन पर उनका कार्यक्रम झारखंड में ऐतिहासिक होगा। फजल खान ने कहा झारखंड अल्पसंख्यक विभाग मैं एक नई ऊर्जा का संचार पैदा होगा। दूसरी ओर गुलरेज अख्तर अंसारी ने कहा इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में झारखंड से लेकर पूरे हिंदुस्तान में पंचायत से लेकर सदन तक अल्पसंख्यक विभाग की भागीदारी सुनिश्चित होगी। अंसार खान ने कहा अल्पसंख्यक से लेकर सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर इमरान प्रतापगढ़ी का झारखंड धरती पर एक ऐतिहासिक स्वागत करें।

Related Articles

Back to top button