FeaturedJamshedpurJharkhandNagpur

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति के पुनर्गठन के लिए बनी संयोजक मंडली

जमशेदपुर। निर्मल गेस्ट हाउस में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति के पुनर्गठन के लिए एक संयोजक मंडली का गठन किया गया। संयोजक मंडली के साथ साथ पर्यवेक्षकों के नाम की भी घोषणा की गई।

संयोजक मंडली में शामिल पदाधिकारी
जुगसलाई नगरपालिका में 8 दिसंबर 2021 को सम्मेलन होगा जिसमें मोहम्मद जमील, मुकेश शर्मा शमशाद लोचन मंगोलिया सीताराम अग्रवाल को संयोजक और सुनील महतो, नरोत्तम महावीर मुर्मू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह मानगो नगर निगम क्षेत्र में रमेश मुरमू मुख्य संयोजक एवं शंकर चंद्र हेंब्रम पर्यवेक्षक, जमशेदपुर नगर समिति में संयोजक दल गोविंद लोहरा और पर्यवेक्षक कान्हू सामंत, चाकुलिया नगर में मोहम्मद गुलाब संयोजक और शंकर चंद्र हेंब्रम पर्यवेक्षक, जमशेदपुर प्रखंड में बहादुर किस्कू संयोजक और बाबर खान पर्यवेक्षक, डुमरिया प्रखंड में भगत बास्के संयोजक एवं वीर सिंह सुरेन पर्यवेक्षक, पटमदा प्रखंड में समीर महतो संयोजक एवं सुनील महतो पर्यवेक्षक, धालभूमगढ़ प्रखंड अर्जुन चंद्र हासदा संयोजक एवं लालतु महतो पर्यवेक्षक, चाकुलिया प्रखंड में साहेब राम मांडी संयोजक और शंकर चंद हेंब्रम पर्यवेक्षक, घाटशिला प्रखंड सुखलाल हांसदा संयोजक एवं प्रमोद लाल पर्यवेक्षक, बहरागोड़ा प्रखंड आशित मिश्रा संयोजक एवं लालटू महतो पर्यवेक्षक, पोटका प्रखंड सुधीर सोरेन संयोजक एवं बाबर खान पर्यवेक्षक, मुसाबनी प्रखंड प्रधान सोरेन संयोजक एवं प्रमोद लाल पर्यवेक्षक, बोडाम प्रखंड में श्यामा पद महतो, संयोजक एवं कान्हु सामंत पर्यवेक्षक गुड़ाबंदा प्रखंड में सुराई टुडू संयोजक एवं महावीर मुर्मू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी विधायक एवं केंद्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker