FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में आंदोलनकारी दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संपर्क कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के आंदोलनकारी नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 13 वी पुण्यतिथि मनाई गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता प्रमोद लाल ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। झारखंड अलग राज्य का सपना आंदोलनकारियों की लड़ाई और खून पसीने का ही परिणाम है जिसे झारखंड वासी नहीं भुला सकते। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन की कुर्बानी को हमें हमेशा याद रखना चाहिए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रमोद लाल, राज लकड़ा, अरुण प्रसाद, प्रीतम हेंब्रम, रजनी दास, रीता शर्मा, विकास गोप, गोपाल महतो निर्मल भट्टाचार्य, पिंटू लाल शेख, अहमद, चंदन महतो, गौतम कार, सुभाष मित्तल तथा गुरमीत सिंह गिल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button