FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड मुक्ति मोर्चा के आंदोलनकारी प्रमोद लाल ने शहरवासियों से की अपील, शांति व्यवस्था बनाए रखें अफवाह पर ध्यान ना दें

झामुमो संपर्क कार्यालय में अशोभनीय बातें करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूची बनाई जा रही है


जमशेदपुर। झारखंड के आंदोलनकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता प्रमोद लाल ने कहा झारखंड वासी शांति और सद्भावना बनाए रखें, ताकि झारखंड में भाईचारा बना रहे और सरकार विकास की ओर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा की रांची में पिछले दिनों जो हिंसक घटनाएं हुई वह बहुत ही निंदनीय है। वैसे देशद्रोही और असामाजिक तत्वों के साथ हेमंत सोरेन की सरकार सख्ती से निपट रही है। खुद ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़े शब्दों में कहा कि रांची जंग का मैदान नही है। इसलिए अफवाह पर ध्यान नहीं देना है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है। प्रमोद लाल ने कहा की जमशेदपुर में अमन चैन बना रहे इसलिए तमाम जनता से अनुरोध किए हैं कि आपसी भाईचारा को बनाए रखे। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वैसे शरारती तत्वों से प्रशासन निपट रही है। भारत देश में हर धर्म का सम्मान है और सभी धर्म का सम्मान होता है होता रहेगा अफवाहों पर ध्यान ना दें सरकार और कानून जनता के लिए है जो भी लोग अशांति फैलाना चाहते हैं उस पर कड़ी से कड़ी करवाई सरकार और प्रशासन करेगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रमोद लाल ने सख्त लहजे में कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में जो लोग भी आते हैं वह विकास की बात करें, समाज हित की बात करें और मर्यादा का पालन करते हुए अशोभनीय बात नहीं करें। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी जिला संपर्क कार्यालय में आकर अड्डे बाजी करते हैं और पार्टी विरोधी बातें करते हैं। उनका ना तो झारखंड मुक्ति मोर्चा से कुछ लेना-देना है और ना ही झारखंड के विकास के बारे में कोई चिंता है। वैसे लोग संपर्क कार्यालय में नहीं आए वही उनके लिए ठीक रहेगा। हालाकि संगठन विरोधी बातें करने वालों की सूची बनाई जा रही है और जल्द ही जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन और प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। प्रमोद लाल ने कहा कि वर्तमान समय में शहर की और राज्य की विधि व्यवस्था कायम रहे। सरकार विकास का काम कर रही है और शरारती तत्वों से निपटने का भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को आदेश दे दिया है।

Related Articles

Back to top button