FeaturedJamshedpur

झामुमो की बैठक में झारखंड सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश


जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पूर्वी सिंहभूम की एक आवश्यक बैठक कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन मैं संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विधायक घाटशिला माननीय श्री रामदास सोरेन ने किया। जिला अध्यक्ष ने आज की बैठक की विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत दिनों पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री के आवास पर झारखंड राज्य के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवों की एक बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी जिला समिति अपने अपने जिलों में बैठक आयोजित कर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर निर्णय लिया जाए क्योंकि पंचायत स्तरीय चुनाव दलगत नहीं होगा लेकिन या चुनाव पार्टी संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण है इसके लिए जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव को चुनाव में एकमत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाए साथ ही साथ झारखंड की हेमंत सोरेन द्वारा जो जनकल्याण की योजनाओं चलाई जा रही है प्रखंड से पंचायत और जन जन तक पहुंचाया जाना जरूरी है बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित मामलों पर सभी प्रखंडों एवं नगर समितियों से सुझाव मांगा गया। बैठक में श्री सत्यनारायण गॉड जनता दल यूनाइटेड छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए उनके साथ प्रदीप झा रुपेश शुक्ला अवधेश प्रसाद हरिकिशन गॉड पंकज कुमार अरुण कुमार साहू रोहित गौड़ एवं उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार झारखंड श्रमिक संघ के महासचिव श्री शैलेंद्र कुमार मैंथी को मजदूर हित में कार्य करने के लिए अधिकृत किए जाने की घोषणा की गई आज की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव श्री मोहन कर्मकार ने सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय रुप से भागीदारी निभाने के लिए आहवान किया
। बैठक में विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी कीड़ा मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष मनोज यादव अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हिदायत खान केन्द्रीय सचिव शैख बदरूद्दीन, आस्तिक महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद लाल, सुनील कुमार महतो वीर सिंह सुरेन बाबलु चौधरी कानहू समन्त रोडेया सोरेन हीरामनी मुर्मू बेलवती मुर्मू बाघराय मारडी सागेन पुरती चंद्रबती महतो पिन्टु दता अजय रजक पीके राय नीता सरकार कमलजीत कौर गिल मौसमी मल्लिक आशित मिश्रा साहेब राम मान्डी अर्जुन हांसदा बहादुर किस्कू श्यामापदो महतो दलगोबिन्द लोहरा रमेश मुर्मू मोहम्मद जमील सुधीर सोरेन सुराई टुडू नन्टु सरकार राज लकडा कालू गोराई इंद्रपाल सिंह प्रीतम हेम्ब्रम धीरेन मारडी डी राकेश राव राजा सिंह उज्जल दास होन्दा दास मोहम्मद सिकन्दर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button