FeaturedJamshedpur

जुगसलाई में मनीं भगवान बलराम जयंती

जमशेदपुर । भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष विमल केवलका के नेतृत्व में जुगसलाई में कृषि के देवता भगवान बलराम की जन्म जयंती मनाई गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे।कार्यक्रम में भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल मोदी ने कहा कि भगवान बलराम भगवान विष्णु के शेषावतार थे।पुराणों के अनुसार इनका जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्टि तिथि को मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि बलराम जी को हलधर भी कहा जाता है इसलिए कई क्षेत्रों में उनकी जयंती को हल षष्टि के नाम से भी मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि भगवान बलराम के स्मरण के माध्यम से कृषकों में नव चेतना का संचार हो जाता है।उन्होनें कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नया जोश आयेगा।अध्यक्ष विमल केवलका नें कहा कि जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।आगे भी किसानों के हित में मंडल द्वारा कार्यक्रम किये जायेंगे।इस अवसर पर किसान पिकरु मुंडा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नितिन झा ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मोदी,विमल केवलका,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी,वरिष्ठ नेता सांवर लाल शर्मा,प्रकाश अग्रवाल,गणेश रविदास,पिंटू सैनी,ॐ प्रकाश पाठक,अर्जुन सिंह ,अनूप खां, नितिन झा,अजय साहू,इंदर मुखी,हर्षल देव,राजकिशोर गुप्ता,अजय रविदास,अरविंद महतो एवम अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button