FeaturedJamshedpurJharkhand

जिला में कांग्रेस के संगठन को सशक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता : आनंद बिहारी दुबे

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया। बैठक का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने किया। बैठक में प्रखंड स्तर पर गठित पदाधिकारियों के सत्यापन कार्य पारदर्शिता के साथ करने, पंचायतवार/वार्ड स्तर एवं मुहल्ला स्तर पर अध्यक्ष का गठन करने, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम को शुभारंभ करने एवं प्रखण्डवार नये सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराने को लेकर विस्तारित बैठक आयोजित की गई। स्वागत भाषण कार्यकारीअध्यक्ष (नगर) धर्मेन्द्र सोनकर ने दिया।
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने नौ प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में संगठन को सशक्त बनाना हमारा प्रथम लक्ष्य है, प्रखंड क्षेत्र के पंचायत/वार्ड एवं मुहल्ला स्तर पर अध्यक्ष और उनकी कमिटियों गठन करने का कार्य अनिवार्य होगा। समाजिक कार्यकर्ता नौजवान और नए लोगों को संगठन में सदस्य बनाना और सदस्यता ग्रहण कराना प्राथमिक कार्य के अंतर्गत होगा। जिन जिन प्रखंड में और पंचायतों में, वार्ड स्तर एवं मुहल्ला स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा अब तक आयोजित नहीं हुई है। इसकी रूपरेखा को अविलंब तैयार करें और भारत जोड़ो यात्रा सुनिश्चित कराएं, प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियों का समायोजन प्रखंड कमेटी में कराएं कार्य करने वाले संगठनकर्ता को उचित स्थान से निरूपित करें आम जनता के समस्याओं को चिन्हित कर समाधान करने वाले कार्यकर्ताओं का सूची अविलंब तैयार कर उन्हें भी संगठन में स्थान दें, जन समस्या समाधान में योगदान दें।
बैठक में मानगो प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह, गोलमुरी प्रखण्ड अध्यक्ष लक्की शर्मा, टेल्को प्रखण्ड उपाध्यक्ष देवाशीष घोष मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे। प्रभारीगणों में संजय तिवारी, प्रमोद मिश्रा, रामदरस चौधरी, अमर कुमार मिश्रा, रूहुल जमील अहमद, इंतखाब वास्ती मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
संगठनात्मक बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस के नेता राकेश तिवारी, शफीअहमद खान, दिबेश राज अध्यक्ष ओबीसी विभाग, अपर्णा गुहा ने अपने अनुभव एवं विचारों को संगठन में विस्तार करने के लिए दीप्स के रूप में रखा।
जिला कांग्रेस की तरफ से संगठनात्मक बैठक का प्रबंधन एवं संचालन बृजेंद्र तिवारी एवं संजय सिंह आजाद ने संपन्न कराया। धन्यवाद ज्ञापन गुरदीप सिंह ने दिया।

Related Articles

Back to top button