FeaturedJamshedpur

जरूरतमंद दिव्यांग बच्चे को मिला व्हील चेयर

जमशेदपुर। सोनारी में रहने वाली मारवाड़ी समाज की एक जरूरतमंद महिला ने अपने दिव्यांग बच्चे के लिए एक व्हील चेयर हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन संस्था से संपर्क किया और सहयोग की बात की। संस्था ने तुरंत इसपर संज्ञान लिया और एक व्हील चेयर उपलब्ध करवाया। इस दौरान बातो के क्रम में संस्था के लोगों को पता चला कि इनकी बेटी पैसे के आभाव में पढ़ाई से वंचित है। जिला के पदाधिकारियों ने उस महिला को भरोसा दिलाया की पैसे के अभाव में बच्चा पढ़ाई से दूर नही रहेगा। शीघ्र इससे संबंधित जो आवशकता होगी उसे यथासंभव पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, महामंत्री अरुण गुप्ता, सोनारी शाखा अध्यक्ष श्याम सुंदर, महाबीर अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button