FeaturedJamshedpur

जमशेदपुर : सावन महोत्सव पर गोविंदपुर की महिलाओं ने की धांसू डांस, कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन

जमशेदपुर : गोविंदपुर में गुरुवार को गोविंदपुर के गुरूकृपा भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में गोविंदपुर की महिलाएं पहुंची हुई थी। सावन महोत्सव पर महिलाओं ने धांसू डांस करके समा बांध दिया।
फिल्मी गीतों पर बिखेर रही थी जलवा
सावन महोत्सव पर महिलाएं हरी साड़ी पहनकर पहुंची हुई थी जो काफी मनमोहक लग रहा था। झुंड में महिलाएं साथ में डांस कर रही थी और जलवा भी बिखेर रही थी। महिलाओं के लिए ऐसा पहल कभी-कभार ही आता है और ऐसे पलों में अपनी प्रतिभा को दिखाने का भरसक प्रयास करती हैं।
जिला पार्षद सुनिता साह पहुंची
सावन महोत्सव महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद गोविंदपुर की जिला पार्षद सुनिता साह भी पहुंची हुई थी और वह भी झुंड में थिरक रहीं थी।
एक-दूसरे को दिय पुरस्कार
सावन महोत्सव पर म्यूजिकल चेयर, डांस कंपटीशन, चुटकुला, कॉमेडी, पासिंग द बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस बीच विजयी होने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया गया।
मौके पर ये थे मौजूद
सावन महोत्सव पर जिला पार्षद सुनिता साह के अलावा पूर्व उप मुखिया कांता देवी, विंदू जायसवाल, अनिता देवी, निशी प्रसाद, मीना देवी समेत बड़ी संख्या में गोविंदपुर की महिलाएं पहुंची हुई थी और सावन महोत्सव का मिलकर आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker