FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर रोटरी क्लब को सेवा कार्य के लिए मिला कई उत्कृष्ट पुरस्कार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के रोटरी क्लब को ग्लैमरस जिला पुरस्कारों में उत्कृष्ट क्लब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मधुमिता संतरा को वर्ष 2021-22 के लिए उत्कृष्ट क्लब अध्यक्ष से सम्मानित किया गया। साथ ही गिरिडीह में जिला 3250 के आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष के लिए समुदाय और रोटरी के प्रति उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन और अनुकरणीय नेतृत्व कौशल के लिए सराहना की गई। सेवानिवृत्त डॉ. आर. भारत को प्रतिष्ठित सर्विस एबव सेल्फ अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो दुनिया भर में केवल 150 रोटेरियन को दिया गया हैं। जिले में अनुकरणीय तकनीकी सहायता के लिए आरटीएन विनोद मेनन को रोटरी वर्ष के लिए सम्मानित किया गया। आरटीएन जगन्नाथ संतरा को द रोटेरियन स्पाउस ऑफ द ईयर से नवाजा गया। रतन सतनाम कपुला को जिला पुरस्कार समिति में उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। पीडीजी आरटीएन रोनाल्ड डीश्कोस्टा को जिला सम्मेलन जंबोरी में उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए मान्यता दी गई थी। इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर को विशिष्ट जीत परियोजना, उत्कृष्ट क्लब बुलेटिन साप्ताहिक, सर्वश्रेष्ठ सेवा परियोजना स्वास्थ्य से सम्मानित किया गया। क्लब को जिला सम्मेलन जम्बोरी, वर्ष 2021-22 के लिए जिला गवर्नर का अभिनंदन समारोह, जिला फाउंडेशन संगोष्ठी अंजलि के आयोजन में सहयोग और योगदान के लिए भी सम्मानित किया गया। क्लब को कोविड 19 टीकाकरण के प्रशासन को दिये गये सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया गया। आरसीजे को डायमंड स्टार (प्रोजेक्ट पोस्टिव हेल्थ क्लब) भी प्रमाणित किया गया और इसकी चल रही परियोजनाओं सहेली सेंटर, भिलई पहाड़ी, मेमामशी, मदर एंड चाइल्ड क्लिनिक, विविध सेवा केंद्र के लिए सराहना की गई। जमशेदपुर रोटरी क्लब के लिए यह एक महान दिन था जहां कई यादें बनी।

Related Articles

Back to top button