FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर की कवयित्री सोनी सुगंधा हजारीबाग में हुई सम्मानित

जमशेदपुर। शहर की चर्चित कवयित्री सोनी सुगंधा को वनमाली सृजन पीठ हजारीबाग और हजारीबाग सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 75 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसका आनंद उपस्थित लोगों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उठाया। हजारीबाग के रानी लक्ष्मीबाई प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 5000 सीमा सुरक्षा बल के जवानों, कमांडोज जवानों के परिवार एवं शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महा निरीक्षक सीमा सुरक्षा बल डीके शर्मा उपस्थित थे। श्री शर्मा ने स्वागत भाषण के बाद कवियों और कवयित्रियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर किया गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों और महिला कमांडोज का काव्य पाठ आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा।। काव्य पाठ में इस अवसर पर कवि लीलाधर मंडलोई, सुशील साहिल, सोनी सुगंधा, सारिका भूषण, रंजीता श्रीवास्तव एवं मनोहर बाथम ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति कविता पाठ की प्रस्तुति की। शहर की कवयित्री सोनी सुगंधा ने दमदार प्रस्तुति की जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker