FeaturedJamshedpurJharkhand

चैंपियंस लीग क्रिकेट 2023 सीजन 4 के विजेता बनी सिंहभूम चैंबर, उप विजेता मायुमं स्टील सिटी शाखा

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा आयोजित क्रिकेट चैंपियंस लीग सीजन चार- 2023 का विजेता सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और मायुमं स्टील सिटी शाखा की टीम उप विजेता बनी। मायुमं शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार 14 जनवरी की रात ट्यूब मेकर्स क्लब में आयोजित हुए मैच में दोनो टीम द्वारा ऐसा शानदार प्रदर्शन किया गया की अंतिम गेंद तक लोगो्रं की धड़कन बढ़ गई थी। सिंहभूम चैंबर को जीत के लिए 1 बॉल में 6 रन की जरूरत थी और भूपेंद्र ने आखरी गेंद में छक्का जड़ दिया। मैन ऑफ टूर्नामेंट बने स्टील सिटी के हर्ष शारदा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्टील सिटी के पियूष शर्मा और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी चैंबर के राहुल शर्मा को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन अंकुर मोदी और प्रवीण अग्रवाल ने किया। कमेंट्री बॉक्स को ऋषभ चेतानी ने बखूबी संभाला। शाखा सचिव निलय अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।   इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी, मायुम के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, झारखंड प्रांत मायूम के प्रांतीय खेलकूद संयोजक आशुतोष काबरा, शाखा पूर्व अध्यक्ष पंकज संघी, शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल, सचिव निलय अग्रवाल जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। छह लीग मैच, और 2 सेमिफाइनल के बाद सिंहभूम चैंबर एवं स्टील सिटी का फाइनल मुकबला हुआ। इस एक दिवसीय क्रिकेट कार्यक्रम के समापन पर जमशेदपुर के प्रतिष्ठित समाज सेवी मुख्य अतिथि अशोक चैधरी, कार्यक्रम के मुख्य सौजन्यकर्ता कमल फार्मास्यूटिकल्स के अभिषेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से विजेता टीम सिंहभूम चै।बर को पुरुस्कृत किया। साथ ही कार्यक्रम के सह सौजन्यकर्ता जेएमवी फार्मास्यूटिकल्स द्वारा उपविजेता टीम स्टील सिटी शाखा को पुरुस्कार दिया गया। इस दौरान निलय अग्रवाल, अजय चेतानी, अरुण गुप्ता, बिमल रिंगसिया, नितेश धूत, पंकज संघी, दीपक पारिक, सुरेश कांवटिया, मुकेश मित्तल, महेश सोंथालिया, मानव केडिया, आशीष चैधरी, दीपक अग्रवाल, बासु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button