FeaturedJamshedpurJharkhand

ग्राम पंचायत और जिला परिषद के सभी पदों के उम्मीदवारों का व्यय एलेखा सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक : विजया जाधव

जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) विजया जाधव द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 में तृतीय एवं चतुर्थ चरण में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखा की जांच हेतु तिथि एवं स्थल से संबंधित आदेश जारी किया गया है। ग्राम पंचायत एवं जिला परिषद के सभी पदों के उम्मीदवारों का व्यय लेखा जांच पूर्वाहन् 10.00 बजे से अपराहन् 05.00 बजे तक किया जाएगा जिसका निम्न प्रकार से तिथि का निर्धारण किया गया है।

जिला परिषद सदस्य- क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र संख्या- 1,2,3,11,12, 13 एवं 14(कुल-7)/ पोटका/पटमदा/बोड़ाम प्रखंड- 21.05.2022- व्यय लेखा कोषांग(जिला भविष्य निधि कार्यालय)।
जिला परिषद सदस्य- क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र संख्या- 4,5,6,7,8,9,10 (कुल-7)/गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड- 20.05.2022- व्यय लेखा कोषांग(जिला भविष्य निधि कार्यालय)।
मुखिया/पंचायत समिति सदस्य/वार्ड सदस्य संपूर्ण- बोड़ाम प्रखंड- 18.05.2022- प्रखंड सभागार।
मुखिया/पंचायत समिति सदस्य/वार्ड सदस्य संपूर्ण- पटमदा प्रखंड- 18.05.2022- प्रखंड सभागार।
मुखिया/पंचायत समिति सदस्य/वार्ड सदस्य संपूर्ण- पोटका प्रखंड- 21.05.2022- प्रखंड सभागार।
मुखिया/पंचायत समिति सदस्य/वार्ड सदस्य (1 से 25 तक के मुखिया एवं संबंधित पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्य)- गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड- 20.05.2022- प्रखंड सभागार
।मुखिया/पंचायत समिति सदस्य/वार्ड सदस्य (26 से 55 तक के मुखिया एवं संबंधित पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्य)- गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड- 23.05.2022- प्रखंड सभागार।

Related Articles

Back to top button