FeaturedJamshedpurJharkhand

ग्यारह दिन बाद सहारा सिटी मानगो से लापाता राकेश रंजन की घर आने की मिली खुशख़बरी


जमशेदपुर। राकेश रंजन पिता परमानंद शर्मा उम्र 30 बर्ष सहारा सिटी मानगो से मॉर्निंग वॉक करने के बाद 9 मई 2022 सुबह 7 बजे कॉलोनी से निकल गए थे।जिसकी जानकारी परिवार को नही थी।उस दिन से परिवार अपने बच्चे को ढूंढने के लिए स्थानीय और प्रसाशन की मदद से ढूंढने का प्रयास कर रहे थे।आज दिनांक 20/05/2022 दिन शुक्रवार को खुशखबरी मिला कि 11 दिन के बाद राकेश रंजन चाईबासा में उनके पिता के एक।मित्र ने फोन से जानकारी दी। उनके पिता को बच्चे के चाईबासा में होने की खबर सुनकर बेहद खुशी हुई।और टाटा से रिजर्व गाड़ी कर चाईबासा गए और बेटे को अपने साथ लेकर रात 11:30 बजे अपने घर सहारा सिटी पहुंचे।इस मुहिम में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष एस एन पॉल, सहारा सिटी सोसाइटी के सचिव सह अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह एवं प्रशासन की और से अतुल्य सहयोग मिला। मानगो थाना प्रभारी एवं कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यह पता चला कि 9 मई को वह बस पड़ाव में घूमते हुए पाया गया जिससे अंदाज़ा लगा कि बच्चा बस के पहुँच तक के एरिया।में ही होगा। आज सुबह उनके घर जाकर परिवार से मिलकर बच्चे को आगे से ऐसा नही करने का सलाह दिया गया।उनके माता पिता ने बच्चे को पाने के लिये कई देवी देवताओं की गुहार भी लगाई थी।और विशेष पूजा अर्चना करवाये थे। आज पूरे परिबार में खुशी का माहौल था।इसकी जानकारी मानगो थाना को फोन से दी गयी और लिखित जानकारी भी परिवार द्वारा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button