FeaturedJamshedpurJharkhand

गोलमुरी नामदा बस्ती से शुरू होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान : अंसार खान

जमशेदपुर। गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस के सदस्यता प्रभारी मौलाना अंसार खान ने नामदा बस्ती सदस्यता अभियान को लेकर आवश्यक बैठक रखी। खान ने कहा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का सही दिशा यही है। हम सभी लोग मिलकर बस्ती के डोर टू डोर जाकर सदस्य बनाएं और बीजेपी द्वारा जो हिंदुस्तान में महंगाई आसमान को छू रही है उससे सभी को अवगत कराएं। अंसार खान ने कहा गोलमुरी प्रखंड का सदस्यता अभियान शनिवार को सुबह 10:30 बजे नामदा बस्ती से शुरू होकर पूरे गोलमुरी प्रखंड के पूरे क्षेत्र में रोजाना किया जाएगा। बैठक का संचालन राजेश चौधरी, धन्यवाद ज्ञापन गुरदीप सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रुप से राजेश चौधरी, गुरदीप सिंह, एसआरके कमलेश, रुकैया खातून, अरशद खान, गुलशेर अली, परमजीत सिंह अशोक सिन्हा बैठक में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button