FeaturedJamshedpurJharkhand

गुरु नानक स्कूल में झारखंड स्थापना महोत्सव संपन्न

जमशेदपुर। गुरु नानक स्कूल साकची में शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना महोत्सव संपन्न हो गया।
इसमें झारखंड राज्य के शहीदों, नदियों प्राकृतिक स्थलों, खनिजो, खिलाड़ियों एवं अन्य प्रमुख हस्तियों से संबंधित क्विज का आयोजन हुआ और इसके साथ ही झारखंड की चित्रकारी कला, झारखंड के पारंपरिक नृत्य, पहनावा कंपटीशन का भी आयोजन हुआ और इसमें विविध फूड स्टॉल भी बच्चों के द्वारा लगाए गए थे जिसका उन्होंने भरपूर आनंद उठाया।
प्रधान सरदार निशान सिंह एवं सचिव सुखवेंदर सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ और इसमें विशेष भूमिका डॉ आशा चौबे की रही।
इससे पहले भगवान बिरसा की चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन के साथ ही संविधान निर्माण प्रक्रिया से संबंधित सारी जानकारियां विद्यार्थियों को दी गई।

Related Articles

Back to top button