img src="https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210826-WA0027.jpg" alt="" width="1024" height="768" class="alignnone size-full wp-image-5869" />
FeaturedJamshedpur

गणपति महोत्स 2021 हिन्दू पीठ जमशेदपुर में दस हजार घरों में मोदक प्रसादम पहुंचाने का लक्ष्य : अरूण सिंह

गणपति महोत्सव(2021)हिन्दू पीठ जमशेदपुर के संयोजक बनें शिव शंकर साहू

जमशेदपुर। हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में इस बर्ष होने वाले गणपति महोत्सव के लिए एक समिति का गठन किया गया है। ताकि सरकार के द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए गणपति महोत्सव को सफल बनया जा सके।दिनांक 10/9/21को गणपति पूजन के साथ-साथ सुबह-शाम भव्य आरती एवं दीप उत्सव का कार्यक्रम होगा एंव गणपति के भक्तों के लिए भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। एक दिवसीय गणपति पूजन के बाद दूसरे दिन से उनका प्रसाद के रूप में मोदक एंव लड्डू जमशेदपुर के दस हजार घरो में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
आज हिन्दू पीठ जमशेदपुर के कार्यकारणी ने इस वर्ष होने वाले गणपति महोत्सव के लिए शिव शंकर साहू को संयोजक एंव प्रकाश दूबे को सह संयोजक,सोमनाथ सिंह को सुरक्षा प्रमुख, प्रसाद प्रमुख सुमित सिंह,वयस्था प्रमुख विजय अग्रवाल, पूजन प्रमुख राहुल सिंह एंव संजीव रजक को बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker