FeaturedJamshedpur

खालसा क्लब में ट्रस्टियों ने तिरंगा फहराया राष्ट्रधर्म समर्पण को प्रधानमंत्री ने दी पहचान

जमशेदपुर। खालसा क्लब प्रांगण में ट्रस्टी सरदार संता सिंह, ट्रस्टी अवतार सिंह कुंद्रा, ट्रस्टी गुरदयाल सिंह, ट्रस्टी हरमिंदर सिंह मिंदी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
यहां संविधान के मूल्यों की रक्षा करने के साथ ही कर्तव्य निर्वहन पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के प्रति विशेष आभार प्रकट किया गया कि उन्होंने गुरु नानक जयंती पर तीनों काले किसान कानून वापस लिए तथा गुरु गोविंद सिंह जी के चारों बेटों की स्मृति में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाने का फैसला किया।
यहां इसका नामकरण “वीर शहीद बाबा साहिबजादे दिवस” करने का आग्रह भी प्रधानमंत्री से किया गया। वही पत्रकार जगजीत सिंह दर्दी एवं उत्तर भारत में हजारों बच्चों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने वाले बाबा इकबाल सिंह को पदम श्री से अलंकृत करने पर आभार भी जताया गया।
यहां सरदार गुरदयाल सिंह एवं सरदार संता सिंह ने विशेष रूप से कहा कि हमें समाज और राष्ट्र के लिए अपने पूर्वजों की भांति सर्वस्व कुर्बान कर देना चाहिए।
इस मौके पर प्रधान भगवंत सिंह रूबी, महासचिव नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान हरजीत सिंह बिट्टू, उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह बब्बू, गुरमीत सिंह लाडी, सरबजीत सिंह, एचएस बेदी, कुलविंदर सिंह, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह मैनेजर राजेंद्र सिंह कुक्कू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button