FeaturedJamshedpur

क्रीड़ा भारती का 29 और 30 अक्टूबर को एग्रिको मैदान में बॉक्सिंग और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा

जमशेदपुर; क्रीड़ा भारती अखिल भारतीय स्तर की संगठन है जिसमें युवकों को शारीरिक और मानसिक खेल के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसका बोधवाक्य “क्रीडा से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का” है। क्रीडा भारती का मुख्य उद्देश्य भारत के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परम्परागत खेलों को बढावा देना है, ताकि समाज के सभी वर्ग मैदान पर आकर खेलें तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक व संस्कार प्राप्त करें और खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो।

इस क्रम में क्रीड़ा भारती पूर्वी सिंहभूम पिछले कुछ वर्षो से सिंहभूम में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता करते आ रही हैं। इस वर्ष भी क्रीड़ा भारती पूर्वी सिंहभूम अलग – अलग खेल प्रतियोगिता जैसे योगासन, कबड्डी, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, आर्चरी, ताइक्वांडो, कराटे, सतरंज आदि खेल प्रतियोगिता कराने का संकल्प लिया हैं। योगासन तथा कबड्डी प्रतियोगिता पिछले माह क्रमशः 05 तथा 26 तारीख को संपन्न हुआ।

दो दिवसीय बॉक्सिंग तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 तथा 30 अक्टूबर 2021 को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में कृत्रिम दूधिया प्रकाश में किया जा रहा हैं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता ओपन हैं जिसमें कोई भी दल भाग ले सकता हैं। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्री सब जूनियर, सुब जूनियर तथा जूनियर बॉक्सर अलग – अलग वेट केटेगरी में भाग लेंगे। बॉक्सिंग तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का नियम क्रीड़ा भारती के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/KreedaBhartiES से प्राप्त क्या जा सकता हैं।

बॉक्सिंग में लगभग 150 बॉक्सर खेलेंगे तथा वॉलीबॉल में 18 दल भाग लेंगी। आज के दिन क्रीड़ा भारती के स्वयंसेवक बॉक्सिंग रिंग तथा वॉलीबॉल कोर्ट तैयार करने में लगे हुए हैं। बॉक्सिंग रिंग की व्यवस्था जे आर दी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स ने किया हैं। वॉलीबॉल से सम्बंधित सामग्री का व्यवस्था डी बी एम एस कदमा हाई स्कूल ने किया हैं। इस तरह का आयोजन समाज के सहयोग से ही संपन्न हो सकता हैं।
इस खेल महोत्सव का आयोजन अध्यक्ष शिव शंकर सिंह जी के मार्गदर्शन में सह मंत्री सुभाष कुमार, सतनाम सिंह, अनूप कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर, एवं सभी स्वयंसेवक कर रहे हैं। कार्यक्रम को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए स्वयंसेवको का अलग – अलग दल गठित किया गया हैं।

बाकि खेल प्रतियोगिता जैसे आर्चरी, आर्चरी, ताइक्वांडो, कराटे, शतरंज आदि आगामी महीनों में किया जायेगा। खेल प्रतियोगिता के साथ दलमा ट्रैकिंग भी आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button