FeaturedJamshedpur

केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर। देश की केन्द्रीय श्रम संगठनो के संयुक्त अहवाहन पर संयुक्त मंच के संयोजक श्री राकेश्वर पांडे के निर्देश पर साकची गोलचक्कर पर केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन पर केंद्र सरकार द्वारा थोपे जा रहे चार श्रम कोड का विरोध किया गया।केंद्र सरकार ने अपनी निति व नियत से स्पष्ट कर दिया है कि वह देश के श्रमिको की कभी भलाई नही कर सकती और देश के पूंजीपतियों का ही पूरा सहयोग करेगी । जिस प्रकार केन्द्र की अहंकारी सरकार , श्रम कानूनों से छेड़छाड़ कर पूंजीपतियों की स्वार्थसिद्धि कर रही है,इस दशा में आने वाले चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम देश के निर्माता मजदूर करेंगे। देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल डीजल के दाम, खाद्य-सामग्री, गैस सिलेंडर के दाम ने पूरे देश की कमर तोड़ दी है केन्द्र सरकार ना रोजगार सृजन कर पा रही है, ना अर्थव्यवस्था दुरूस्त कर पा रही हैं, ना ही महंगाई कन्ट्रोल कर पा रही हैं। इस कारण इस सरकार का रहना कभी भी मजदूर हित में नही रहेगा।इस मौके पर मुख्य रूप से इंटक से श्री बिनोद राय,संजीव श्रीवास्तव, अंबुज ठाकुर, परविंदर सिंह सोहल,मनोज कुमार सिंह,मुन्ना खान, सतनाम सिंह, हीरामणिक,रास बिहारी राय,ददन सिंह, सरायकेला खरसावां इंटक जिला अध्यक्ष श्री के पी तिवारी, पूर्वी सिंहभूम इंटक जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजू पूर्वी सिंहभूम इंटक पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, बेबी सिंह, उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button