Art&cultureFeaturedFestivalJamshedpur

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सुना होली गीत ‘56 इंच की पिचकारी होली को लेकर बनाई गई वीडियो एलबम देशभर में तेजी से हो रहा वायरल

जमशेदपुर : होली के रंग में शहर डूब चुका है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी शहर के कलाकारों द्वारा तैयार की गई होली गीत ‘56 इंच की पिचकारी’ को सुना और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है। उन्होंने बताया कि इस गीत में कई खास चीजों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गीत में दिखाया गया है कि 56 इंच के पिचकारी से किस तरह से मोदीजी व योगीजी होली खेल कर चीन व पाकिस्तान को संदेश दे रहे हैं। गीत के बोल ‘होलिया में चीन भईल लाल और पाकिस्तान भईल कंगाल, मोदी जी खेलस होली..है, जिसे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने
भी ध्यान से सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली में देश भक्ति का थीम काफी अच्छा है। इस गीत की बोल व प्रस्तुति बेहतर है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो इस गीत में भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कलाकारों के साथ होली गीत के पोस्टर भी जारी किए। इस गीत को अमित तिवारी ने लिखा है। वहीं, निर्देशक मनोज पांडे हैं। गायक अजीत अमन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कलाकारों को हमेशा प्रेरित करते है। इससे पहले भी उन्होंने छठ गीत को रिलीज किया था। 56 इंच की पिचकारी होली गीत को पिछले दिनों ही यूट्यूब के ‘अजीत अमन इंटरटेंमेंट’ पर रिलीज किया गया था। इस गीत को झारखंड-बिहार, यूपी सहित देश के सभी राज्यों में सुना जा रहा है, जो खुशी की बात है। इस गीत के निर्माण में शिक्षक आलोक राज सिंह, नेहिष सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमेन अवनीश श्रीवास्तव और शहर के समाज सेवी सुभाष कुमार ने विशेष सहयोग किया है। इस अवसर पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, आलोक कुमार, अभिषेक तिवारी, गौतम लोहार, आलोक राज सिंह, दीपक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker