FeaturedJamshedpurJharkhand

किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित. किसानों की हित चिंतक है भाजपा–अनिल मोदी

जमशेदपुर– भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष विमल केवलका के नेतृत्व में किसान मोर्चा की एक परिचयात्मक बैठक जुगसलाई में सम्पन्न हुई जिसमें मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारियों का परिचय किया गया एवं आगामी कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में विशेष रूप से जिला भाजपा महामंत्री अनिल मोदी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी,महामंत्री दीपू शर्मा जी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जोशी, भाजपा मंडल महामन्त्री सुनील शर्मा , किसान मोर्चा के जिला मंत्री आसुतोष दास एवं सोशल मीडिया प्रभारी रितेश जैन उपस्थित थे।
बैठक के प्रारंभ में भगवान बलराम को पुष्पांजलि अर्पित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए अनिल मोदी ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा संगठन का मजबूत अंग है।भाजपा ने कृषको को अन्नदाता माना है एवं हमेशा सम्मान दिया है।भाजपा सही अर्थों में किसानों की हित चिंतक है।उन्होनें कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के दिशा निर्देशों पर चलते हुए किसानों के हित के लिए आवाज बुलंद करें। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी नें कहा कि किसान मोर्चा सदैव किसानों के हित के लिए संघर्षरत है।उन्होनें कहा जिले के सभी मंडलों में किसान मोर्चा का गठन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित के मुद्दे पर संवेदन शील नहीं है।पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं को इस सरकार ने बंद कर दिया है।किसान मोर्चा राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष रखनें के साथ साथ किसान हित ओर जनहीत में अपना प्रयास जारी रखेगा।बैठक में स्वागत भाषण विमल केवलका,संचालन नितिन झा,एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्जुन सिंह ने किया। बैठक को प्रकाश जोशी,दीपू शर्मा एवं सुनील शर्मा ने भी संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा जुगसलाई मण्डल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह जी, अनूप खां जी, नीरज शुक्ला जी, महामंत्री नितिन झा जी, अजय साहू जी,मन्त्री संतोष सिंह जी, इंदर मुखी जी, मीडिया प्रभारी मनीष रजक जी, आइ टी सेल प्रभारी प्रकाश रविदास जी, कार्यसमिति के सदस्य अमन गुप्ता, पवन रजक, सुमित रविदास, कार्यकर्ता राजकिशोर गुप्ता, अरविन्द महतो, प्रेम कुमार अग्रवाल, राकेश सिंह, सुनील साहू, जाफ़र गद्दी, सन्दीप कुमार, सुमित शर्मा, अजय रविदास, किशन रविदास, सन्दीप दास, कार्तिक साहू, बीरेन महतो, अंकित कुमार, हृतिक रोशन, दीपक दूबे, अनिल बेरा, अजय दास, विक्की वर्मा, सुरेंद्र दास, अमित गुप्ता एवं अमित कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button