FeaturedJamshedpurJharkhand

कार्यकर्ता आगमी चुनाव की तैयारी में जुट जाए डॉ :अशोक चौधरी

जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रभारी स बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी अपने कोल्हान दौरे पर जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम बागे जमशेद परिसर में रविवार को आयोजित जनता दल यूनाइटेड के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के कारण देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है और आउट सोर्स के जरिए लोगों को नौकरी में लिया जा रहा है दिन प्रतिदिन तेजी से महंगाई बढ़ रहा है जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में अत्याधिक वृद्धि होने के बावजूद अब भाजपा के नेता कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश में पार्टी के वरीय नेता दौरा कर रहे हैं आगमी लोकसभा व विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। आगमी चुनाव में किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में आने नहीं दिया जाएगा। मौके पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरु महतो ने कहा कि क्षेत्र में बंद पड़े ट्रेनों के परिचालन के लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही चिड़िया माइंस में मजदूरों को समस्या को लेकर मजदूरों को संगठित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपने घर के बाहर पार्टी का झंडा अवश्य रूप से लगाएं यही हमारी पहचान है। सम्पूर्ण भाब से कार्यकर्ता काम करें
निश्चित तौर पर हम हमें जीत मिलेगी। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव सरवन कुमार प्रदेश महासचिव कौशल प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह कुमार, जेडीयू नेता संजय ठाकुर राणा प्रताप सिंह जेडीयू जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, जदयू महासचिव श्रीमती अंजलि सिंह, युवा जिला अध्यक्ष श्री राणा प्रताप सिंह पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र महतो ने संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के अलावा महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव एवं हजारों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने किया और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव कौशल कुमार ने किया और समापन युवा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जी ने किया।

Related Articles

Back to top button