FeaturedJamshedpur

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रांची आगमन पर राकेश साहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में सैंकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रांची एयरपोर्ट में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत चारों कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की जलेश्वर महतो, डॉक्टर शकील अहमद के शनिवार को राँची आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने कहा की कांग्रेस में नई उर्जा का संचार हो रहा हैं, क्योंकि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व युवाओं पर भरोसा दिखा रही है जो की पूरे संगठन के हित के लिए लाभदायक हैं। इससे हर तबके के लोगों में कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा और झारखंड में एक बार फिर कांग्रेस संगठन काफी मजबूती के साथ उभरेगा। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव अशोक सिंह ने कहा की संगठन मे समय समय पर परिवर्तन आवश्यक होता है। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आने वाले दिन में पंचायत स्तर तक काँग्रेस मजबूती से काम करेंगी। मौके पर मुख्य रूप से गोपाल यादव, गौतम साह,नीरज साहू,अंकुर बनर्जी,श्याम पाठक, मुकेश यादव, रंजीत रावत आदि नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं चार कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड काँग्रेस नई इतिहास लिखेंगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker