FeaturedJamshedpurJharkhand

औधोगिक क्षेत्र के मजदूरों ने अपने नेता राजेन्द्र सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राजेन्द्र बाबू का जीवन रहा मजदूरों के लिए समर्पित : शैलेश पांडेय


जमशेदपुर। बिहार एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक बेरमो, इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर जमशेदपुर सहित आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र के कामगारों ने अपने चहेते नेता राजेन्द्र बाबू को याद किया एवं श्रद्धासुमन उनकी तस्वीर के समक्ष अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष सह कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में जमशेदपुर सहित आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र में राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर शैलेश पांडेय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू आज भी मजदूरों के दिल में बसते है, राजेन्द्र बाबू का जीवन मजदूरों एवं कमजोर वर्ग के कल्याण को समर्पित रहा है।

उनहोंने अपने जीवन काल में निरंतर निस्वार्थ भाव से कमजोर वर्ग की मदद की है जिसका परिणाम है कि मजदूर आज भी उन्हें अपने रूह में बसाए हुए है। आदित्यपुर फेज टू में वीना मेटल वर्कर्स यूनियन द्वारा राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फेज 6 में आरूष मेटल इमपलाईज यूनियन, सरायकेला के कोलाबिरा अंतर्गत बिरबांस गाँव में जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री का वितरण किया गया वही जमशेदपुर में केबुल वर्कर्स यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि दी गई एवं साकची के सीतला मंदिर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश पांडेय, केबुल यूनियन के महामंत्री यू के शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, टी एन मिश्रा, जसबीर सिंह, अमृत रंजन महतो, दुर्गा राम बैठा, शैलेश शर्मा, सौरभ चौधरी, दीपक दलपत, सुधीर कुंभकार, अजित सिंह, जितेन जोशी, हर्ष पांडेय, शिवांश तिवारी, सुजित घोष, त्रिवेन सोय समेत सैकड़ों मजदूर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button