FeaturedJharkhandNationalSportsWorld

ओलंपिक 2020ः युवा गोल्फर अदिति पदक से चुकी, चौथे स्थान पर रही

मुकेश करन जमशेदपुर। टोक्यो ओलंपिक 2020 में शनिवार को खेले गए गोल्फ मुकाबले में भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक सिर्फ एक स्टॉक
पीछे रहते हुए अपना सफर चौथे स्थान पर खत्म किया।
बता दें कि इसके पूर्व खेले गए पहले, दूसरे और तीसरे दिन के मुकाबले में वे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही थी। चौथे दिन के चौथे और अंतिम राउंड में एक सटोक्स से पीछे रह गई।
हालांकि कुछ देर के लिए बारिश की वजह से खेल को रोका गया था, जिसमें वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रही थी। दोबारा 1 घंटे बाद मैच आरंभ होने के बाद वे पिछड़ गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की नीली
कोडा स्वर्ण पदक और जापान की इनावी और न्यूजीलैंड की लियाडा को संयुक्त रूप से दूसरे स्थान के लिए भिड़ंत चल रही है।
मां के साथ टोक्यो गई थी अदिति
ठीक 4 साल पूर्व में रियो ओलंपिक 2016 में जब आदिती आओलमपिक के लिए क्वालीफाई किया था। तब उनके पिता उनके साथ बने थे। इस बार अदिति अपनी मां के साथ टोक्यो पहुंची थी।
भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पर रहेगी नजर
शनिवार संध्या 4:00 बजे भाला फेंक प्रतियोगिता का अंतिम राउंड खेला जाएगा।
हालांकि नीरज ने क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहे थे। ऐसे में भारत के लिए उनसे पदक की आशा है। अगर वह पदक जीतने में कामयाब होते हैं तो नीरज ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में भारत के टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय होंगे।
पहलवान बजरंग पुनिया से कांस्य पदक की आस
65 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया दोपहर 3:00 बजे के बाद ब्रोंज मेडल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसके पूर्व वे सेमीफाइनल में हार कर गोल्ड मेडल से चूक गए थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker