FeaturedJamshedpurNational

एनएसजी कमांडो की रैली जमशेदपुर से कोलकाता के लिए रवाना जमशेदपुर वासियो ने लगाए भारत माता की जय के नारे


योगेश कु पांडेय
जमशेदपुर; आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के सुरक्षा जवान (एन.एस.जी)की अखिल भारतीय सुदर्शन भारत परिक्रमा कर रैली शनिवार को जमशेदपुर से कोलकाता के लिए रवाना हुए। बिस्तुपुर थाना के बगल में स्थित टाटा स्टील के मुख्य गेट से इस रैली को रवाना किया गया।टाटा स्टील के वॉइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने झंडी दिखा कर इस रैली को रवाना किया इस दौरान बिस्तुपुर गोलच्छकर पर लोग इस रैली का इंतज़ार कर रहे थे लोगो ने भारत माता की जय,वंदे मातरम ने नारे लगा कर एनएसजी जवानो का हौसला बढ़ाया।इस रैली और एनएसजी कमांडो को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी प्रधानमंत्री के सुरक्षा में और देश की सुरक्षा में देश के लिए हर दम अपनी जान की बाज़ी लगाने वाले जवानों को देख हर कोई प्रभावित हुआ टाटा की 18 काली रंग की हेरियेर कार में सभी जवान सवार थे।यह रैली सुबह 9 बजे टाटा स्टील मुख्य गेट से शुरू होकर बिस्तुपुर पोस्टल पार्क से होते हुए टाउन इलेक्ट्रिक गोलचक्कर,मोदी पार्क, बागे जमशेदपुर गोलचक्कर,उपायुक्त कार्यालय,से मानगो गोलचक्कर होते हुए डिमना गोलचक्कर से कोलकाता के लिए रवाना हुए इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा ज़बरदस्त सुरक्षा की व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया था सारे रास्ते लोगो ने इनका अभिवादन किया जमशेदपुर पुलिस के द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था ताकि रैली सही तरीके से आगे बढ़ सके एनएसजी की यह कार रैली 7500 किलोमीटर की यात्रा के दौरान देश के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुज़रेगी यह रैली 12 राज्य और 18 शहर से होकर गुजरेगी और 30 अक्टूबर को दिल्ली स्थिति पुलिस स्मारक पर समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button