FeaturedJamshedpurJharkhand

उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो जयंती सादगी से मनाएंगे : रामदास सोरेन


जमशेदपुर। आगामी 25 जुन 2022 को झारखंड सरकार के पुर्व उप मुख्यमंत्री एंव झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय सुधीर महतो की 61 वां जयन्ती समारोह स्थानीय शहीद निर्मल महतो स्मारक स्टेडियम कदमा में जिला समिति पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में जिला में स्थित सभी केन्द्रीय सदस्य जिला के सभी पदाधिकारी एवं विधायकगण उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे स्टेडियम मैदान में श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी।
जिला समिति पुर्वी सिंहभूम ने निर्णय लिया है कि सभी प्रखंड समितियों एवं नगर समिति तथा नगरपालिका स्तर की समितियों द्वारा अपने अपने स्तर पर सामुहिक रूप से स्वर्गीय सुधीर महतो की जन्म जयंती सादगी पु्र्ण ढंग से मनायेंगे। यह जानकारी घाटशीला विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related Articles

Back to top button