JamshedpurJharkhandUncategorized

उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जिला कांग्रेस ने विशाल विरोध प्रदर्शन कर महंगाई, बेरोजगारी के विरुद्ध बिगुल फुँका”

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी कांग्रेसी नेता श्री राहुल गांधी प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जिला संयोजक श्रीमती रमा खलखो जिला कोऑर्डिनेटर श्री ज्योति सिंह माथारू की आह्वान पर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के समक्ष हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के लिए उमड़ पड़े विरोध प्रदर्शन के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, अग्नीपथ योजना को वापस लेने, खाद्य पदार्थों में जीएसटी को वापस लेने हेतु केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार आगाज पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जिला अध्यक्ष बिजय खाँ के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिले के कोने कोने से कांग्रेसजन उम्र पड़े विशाल विरोध प्रदर्शन में एक स्वर से महंगाई, बेरोजगारी, अग्नीपथ योजना वापस लेने एवं खाद्य पदार्थों में जीएसटी को अविलंब वापस की मांग की गई। प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य एवं संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष एवं बृजेंद्र तिवारी वरीय उपाध्यक्ष ने किया।
प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल *जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ* ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 में आम जनता ने भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री पद पर मोदीजी को बैठाया की आम जनता को महंगाई से निजात मिलेगी और रोजगार और नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे परंतु जनता की आकांक्षाओं के विरुद्ध प्रधानमंत्री मोदीजी ने ₹410 का गैस सिलेंडर 1053 में, कमर्शियल गैस सिलेंडर 1241 रू अब ₹2012:50 में, सरसो तेल कच्ची घानी 240₹ एवं 350₹, रिफाइंड तेल राईस ब्रांड 359₹, सनफ्लावर रिफाइंड तेल 409₹, दाल मुंग, अरहर दाल, मसुर दाल, चना दाल,चीनी, दुध सहित सभी खाद्य पदार्थ की किमत आसमान छू रही है, यह घोर अन्याय है। हर घर परेशान है।अब बताईए मोदीजी हमें राहत देने आये थे या हमें लुटने।
*मुख्य अतिथि सीडब्लूसी सदस्य डाॅ अजय कुमार पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष* ने कहा कि मेडिकल पढ़ाई, इंजीनियरिंग पढ़ाई, एलएलबी पढ़ाई, मैनेजमेंट पढ़ाई, हवाई यात्रा, रेल यात्रा, बस यात्रा के शुल्क में बेतहासा वृद्धि कर मोदीजी की सरकार तानाशाही कर रही है। गरीब परिवार के बच्चे कैसे पढेंगे, भारत में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर बढ़ गई है। नौजवान भटक रहे है। अग्नीपथ योजना ला कर सेना के प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। अब नौजवान चार वर्ष के ठेके में सेना में जाएंगे, यह नौजवानों के साथ अन्याय है।
*कांग्रेस नेता गुड्डू गुप्ता* ने कहा कि देश के होनहार सूरवीर सपूत नौजवानों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है, अग्नीपथ योजना में सेना को ठेका श्रमिक का दर्जा देकर युवाओं को छला गया है, यह घोर अन्याय है। जीएसटी लगा कर आवश्यक पदार्थ को सरकार ने बंधक बना दिया है। अब गरीब परिवार भी मोदीजी के कुप्रबंधन का शिकार हो गया है। अब देखिए बच्चों के दुध पर भी जीएसटी लगा दिया गया है, यह घोर पाप है। गरीब परिवारों का क्या होगा। अब मोदीजी जितना जल्दी हो सके गद्दी छोड़ दें।
*कांग्रेस नेता संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ने* कहा कि भाजपा की सरकार में मोदीजी ने टैक्स लगाने में अंग्रेजों को भी पिछे ढकेल दिया है।
विरोध प्रदर्शन में पचास से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।
*कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष* ने कहा है कि मोदीजी ने महंगाई के अलावा नौजवानों के तकदीर के साथ खिलवाड कर रहे है। नौकरी समाप्त कर रहे है। बैंक मर्ज कर अपराध कर दिए है। अब प्राइवेट करने के योजना पर कार्य कर रहे है, हम 84 वर्ष होने के वाबजूद महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने आये है। यदी हमारा जान भी चले जाएगा, तो गम नही होगा, अपने बच्चों का भविष्य बचाने निकलें है।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बिजय खाँ, मुख्य अतिथि के रूप सीडब्लुसी सदस्य डाॅ अजय कुमार पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, खगेनचन्द्र महतो, रियाजुद्दीन खान, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार झा ऊर्फ नट्टू झा, ब्रजेन्द्र तिवारी, गुड्डू गुप्ता, आनन्द बिहारी दुबे, कमल किशोर अग्रवाल, पीएन एन झा, गुरदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रिंस सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, कमलेश कुमार पाण्डेय, डाॅ परितोष सिंह, अजय मिश्रा, फिरोज खान, जेबा खान, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, मौलाना अंसार खान, आनन्द मय पात्रा, रेयाज खान, आलम भाई, हन्ने भाई, शाहनवाज अहमद, पुजा सिंह अध्यक्ष महिला, अरूणा मुखी, रीता शर्मा, देवसरण सिंह, रामदरस चौधरी, अपर्णा गुहा, सुशीला पाण्डेय, गीता सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, के के शुक्ला, संजय प्रसाद अधिवक्ता, अवध बिहारी मंडल, मो शब्बीर लालबाबू, विनय सिंह, रवि अग्रवाल, पवन कुमार बबलू, रईस रिजवी छब्बन, संजय घोष, अभिजीत सिंह, बबुआ झा, ईश्वर कुमार सिंह, विनोद रजक, विश्वजीत पाण्डा, ज्योति मिश्रा, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी, शैल देवी, आर पी राय, शिबु सिंह, विनोद शर्मा सहित दो हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्तागण नेताओं के साथ जत्थे में उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के समक्ष पहुँचे।
पप्पू सिंह उज्जैन, नितेश मित्तल, अनुज प्रसाद, प्रकाश मुखर्जी, प्रदीप शर्मा, मुकेश गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, अरविन्द रजक, राखाल सोरेन, कल्पना सेन, सुशीला मिंज, बिरसा पाडेया, अनिल सिंह, पप्पू सिंह,
अखिलेश सिंह, संजय शर्मा, अख्तर भाई, टाकु, चुन-चुन चौधरी, बंटी शर्मा, कैलाश रजक, बबन शुक्ला, संजय सिंह, अमित गिरी, विनोद रजक, राजू सिन्हा, बेबी सिंह, राकेश सिंह, संजय तिवारी, रवि दुबे, जी सी महंती, गुड्डी देवी, मोती खान, ज्योतिष यादव, उपेन्द्र तिवारी, रजनीश सिंह, अरूण कुमार सिंह, अमर कुमार मिश्रा, अतुल गुप्ता, सुदर्शन तिवारी, सैलेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, भवनाथ सिंह, सविता राय, सुभद्रा कर्मकार, सुमित्रा पाण्डा, राजा कालिंदी, नरेश गौरा, शरतचंद्र महतो, सुल्तान अहमद, राजा सिंह राजपूत, इमरान आलम, दिबेश राज राजाबाबु, लव कुमार निराला, बेबी सिंह मुण्डा, विपिन बिहारी, राहुल सिंह, नवीन मिश्रा, पवन तिवारी, संजय कुमार अधिवक्ता, राजेन्द्र सिंह नेताजी, रवि राज, भोला यादव सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
जिला कांग्रेस के 175 नेताओं सहित पाँच सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साकची थाना में पुलिस ने हल्की नोकझोंक तथा धक्का मुक्की कर नेताओ को बस में भर कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में जमानत दे कर रिहा किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker